news24hourslatest

Fir dahade Pm Modi,22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

पीएम मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर खूब बरसे,संबोधन के दौरान मोदी ने कहा की “मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है”,ऑपरेशन सिंदूर द्वारा पाकिस्तान पर हमला करने के बाद राजस्थान का पहला दौरा करते हुए मोदी पाकिस्तान पर खूब बरसे,उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी अब हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को कड़ी कड़ी से सजा मिलेगी,उन्होंने हमलावर होते हुए कहा की पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘पाकिस्तान एक बात भूल गया। मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है,22 अप्रैल का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा की आतंकियों ने धर्म कुछ कर गोली मारी,हमारी बहनों,माताओं से सिंदूर उजाड़ें,गोलियां पहलगाम में चलीं लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ,उसके बाद भारतीय जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए 6 और 7 मई को पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों को गोली मारी और उनके अड्डे को भी बर्बाद कर दिया
और क्या क्या खास था मोदी के भाषण में,आइए जानते हैhttp://news24hourslatest.in
1-पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है
2-पीएम मोदी ने कहा की पाकिस्तान कभी भी भारत से युद्ध में नहीं जीता है और ना ही जीत सकता है,पाकिस्तान की सेना हर युद्ध में हार जाति है इसलिए पाकिस्तान की सरकार आतंकवादियों को अपना शिकार बनाती है और भारत पर हमला करती है
3-पीएम मोदी ने कहा की आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर एक हथियार बना कर उभरा है,अब कभी भी भारत पर हमला होता है तो पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा
4-पाकिस्तान हर बार एटम बॉम्ब की धमकी देता है,लेकिन भारत अब इन धमकियों से डरने वाला नही है.
5-पीएम मोदी ने कहा की पाकिस्तान की तरफ कोई भी हमला होता है वो आतंकवादी हमला माना जायेगा और भारत इसका मुहतोड़ जवाब देगा.
6-पीएम मोदी ने कहा की 22 अप्रैल का जवाब भारतीय सेना ने 22 मिनट में दे दिया और उनके 9 ठिकानों का बर्बाद कर दिया
7-पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान सोचता था की भारत चुप रहेगा और कोई जवाब नही देगा लेकिन आज देख लिजिये भारत कैसे जवाब देता है.ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बन कर उभरा,पाकिस्तान ये जान गया था कि भारत अब रुकने वाला नही है,इसलिए वो पड़ोसी देशों से मदद की गुहार लगा रहा था. ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार। अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की, यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, नया भारत है।
8-प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की पीओके की
9-पीएम मोदी ने कहा की ये संयोग है की जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी तब भी मेरी पहली जन सभा जो हुई थी वो राजस्थान में हुई थी,राजस्थान वीरों की भूमि है.
10-पीएम मोदी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर प्रतिशोध नही बल्कि न्याय का नया स्वरूप है,पहले घर में घुसकर हमला किया था, अब सीधा सीने पर प्रहार किया गया है।
11-मोदी ने कहा की पाकिस्तान ये भूल गया की मां भारती का सेवक यहां सीना तानकर खड़ा है.मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। अब भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत, पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी
12-पीएम मोदी ने कहा की आतंकी नाल एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसे रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुंचा सका,उन्होंने फिर पाकिस्तान की एयर बेस को कहा की पाकिस्तान का रहिमयारखान एयरबेस आईसीयू में पड़ा है, पता नहीं कब खुलेगा। उसे भारतीय सेना ने तहस-नहस कर दिया है.
13-मोदी ने कहा की पाकिस्तान के साथ नो ट्रेड, नो टॉक,पाकिस्तान को भारत के हिस्से का भी पानी नहीं मिलेगा,यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प को नहीं डिगा सकती। पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन देने की कीमत चुकानी ही पड़ेगी।
14-पीएम मोदी ने देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और २६ हजार करोड़ का विकाश कार्यों का शिलान्यास भी किया,पीएम मोदी ने कहा- 11 साल में राजस्थान में करीब 70 हजार करोड़ खर्च किए गए हैं। केंद्र सरकार प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए करीब 10 हजार करोड़ खर्च कर रही है। 2014 की तुलना में यह 15 गुना ज्यादा है।

ये भी पढ़े:Shinde pahuche Muslim desh,जानिए क्या हुआ जब भारत का डेलिगेशन पहुंचा मुस्लिम देश

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version