ऑपरेशन सिंदूर पर पक्ष विपक्ष में हुई भिड़ंत:

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज सदन में खूब चर्चा हुआ, एक तरफ विपक्ष जो लगातार सत्ता पक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर के लिए सवाल कर रहा है, तो वही सत्ता पक्ष विपक्ष के हर सवालों का जमकर जवाब दे रहा हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कौन क्या-क्या बोला:
संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज चर्चा जोरो शोरो पर है पूरा देश पक्ष और विपक्ष की बातों को सुन रहा है, प्रियंका गांधी,अखिलेश यादव,राहुल गांधी सबने सत्ता पक्ष से सवाल किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर बोला:
मानसून सत्र के दौरान संसद मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष द्वारा धागे गए ऑपरेशन सिंदूर के हर सवाल का जवाब दिया
1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के DGMO ने गुहार लगाई बस करो अब हममे युद्ध झेलने की ताकत नहीं है, अपने 40 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा की कार्रवाई करने से नहीं रोका, उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के किसी नेता ने यह भी नहीं कहा कि ऑपरेशन सिंधु को रोका जाए
2- मोदी ने कहा कि हमने सेना को खुली छूट दे रखी थी, 6 और 7 मई को जो हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा, 22 अप्रैल का बदला हमारी सेना ने 22 मिनट में लिया
3- पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को हमारी सेना ने पूरी तरीके से ध्वस्त किया,उसके एयरबेस को भारी नुकसान हुआ। आज तक उनके कई एयरबेस ICU में पड़े हैं।
4- ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक हमने पूरी तरीके से कार्रवाई की है, पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ी, इसके अलावा जो पाकिस्तान में पल रहे आका है उन्हें भी समझ में आ गया होगा अब की आतंकी हमले का क्या परिणाम होता है
5- प्रधानमंत्री ने फिर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है अगर पाकिस्तान ने फिर कोई नापाक हरकत की तो उसका जवाब इससे भी भयानक उसे मिलेगा
6- पोक पर नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा, प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि PoK को वापस क्यों नहीं लिया, तो मैं कहना चाहता हूं कि PoK पर पाकिस्तान को कब्जा करने का अवसर किसने प्रदान किया
राहुल गांधी ने क्या पूछा:
राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर सवाल पूछा राहुल गांधी का कहना है कि आखिर वह हमला हुआ तो किसकी जिम्मेदारी थी, आखिर पीएम मोदी क्यों डोनाल्ड ट्रंप के बारे में चर्चा नहीं कर रहे हैं, पीएम मोदी को बोलना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहा है, राहुल गांधी का कहना है की आखिर ट्रंप ने मुनीर को व्हाइट हाउस में क्यों बुलाया
प्रियंका गांधी ने क्या बोला:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी से पूछा है कि आखिर यह किसकी गलती है, विदेश नीति सरकार की क्यों फेल हुई, आखिर सुरक्षा में जो चूक हुई उसका जिम्मेदार कौन है
अखिलेश यादव ने क्या कहा:
1: अखिलेश यादव का कहना है कि आखिर आतंकवादी कल ही क्यों मारे गए
2: सीजफायर का ऐलान भारत सरकार ने क्यों नहीं किया,क्यों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीज़फायर का ऐलान किया?
3:युद्धविराम का ऐलान हुआ भी तो कारण क्या था इसके पीछे
अमित शाह ने उत्तर में क्या दिया:
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोला
1- अमित शाह का कहना है कि जो तीन आतंकवादी मारे गए वो पहलगाम के आतंकी थे
2- यह सेना का अभियान था की तीन आतंकी मारे गए
3: हमने सिंधु जल समझौता भी रद्द किया
4: ऑपरेशन सिंदूर की जिम्मेदारी खुद सरकार की थी ऐसा अमित शाह ने बोला कि हम सत्ता में है तो जिम्मेदारी भी हमारी है
अब आगे देखते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा कब तक होती रहती है जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ye bhi padhe:क्या मारे गए आतंकियों का संबंध पहलगाम से था?