news24hourslatest

सोनिया फंसी सियासी संग्राम में,दिल्ली के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत:

सोनिया फंसी सियासी संग्राम में,दिल्ली के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत:

सोनिया फंसी सियासी संग्राम में,दिल्ली के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत:
सोनिया फंसी सियासी संग्राम में,दिल्ली के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत:
                                                                                                                                                                                                                                                         कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और यूपीए की चेयरपर्सन रह चुकी सोनिया गांधी विवादों के घेरे में घीरती नजर आ रही है,दिल्ली के रोऊज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता सूची में आ गया था,सोनिया गांधी और कांग्रेस के लिए यह एक सिर दर्द बन गया है क्योंकि सोनिया गांधी के नागरिकता वाले प्रकरण पर सियासी भूचाल मच गया हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं पूरा मामला:
राउज एवेन्यू कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें यह लिखा गया है कि सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने (30 अप्रैल 1983) से तीन साल पहले, यानी 1980 में ही मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया था,याचिका में पूर्ण रूप से बताया गया कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की,परन्तु उनका नाम पहले से ही 1980 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में था,और उसे 1982 में हटाया गया और 1983 में फिर से डाल दिया गया—जबकि इस समय भी वे नागरिक नहीं थीं।
ये भी पढ़े:जापान को छोड़ते हुए भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था फिर भी इतनी गरीबी क्यों है?
कौन है जिसने यह याचिका दायर की है:
आपको बता दे की याचिका करता का नाम है विकास त्रिपाठी जिन्होंने सोनिया गांधी पर यह आरोप लगाया है, याचिकर्ता का कहना है कि कि सोनिया गांधी भारतीय नागरिकता प्राप्त की 1983 में और 1980 मे नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में था,याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी का कहना है की सोनिया गाँधी का नाम 1982 में हटाया गया और 1983 में फिर से डाल दिया गया—जबकि इस समय भी वे नागरिक नहीं थीं,याचिका करता ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है
वकीलों ने क्या दलील पेश की:
याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकीलों ने यह दलील दी की है मामला सिर्फ प्रशासनिक त्रुटि नहीं है बल्कि इसमें जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल की संभावना दिख रही है,वकीलों ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं है फिर भी उसका मतदाता सूची में नाम है तो यह चुनावी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ हुआ है
अदालत ने क्या फैसला दिया:
अदालत ने याचिका के तरफ से दायर की गई शिकायत और वकीलों की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने यह कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी,लेकिन आपको बता दे कि अभी तक सोनिया गांधी पर के ऊपर कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है,याचिका करता ने तो FIR दर्ज करने की मांग की परंतु कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करते हुए अभी मामले को 10 सितंबर तक के लिए टाल दिया है, वकीलों का साफ-साफ कहना है की 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त हुई और 1980 में मतदाता सूची में नाम आ गया यह सीधा-सीधा दिखाता है कि लोकतंत्र पर उस समय कितना बड़ा खतरा था,कैसे उस समय कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया
चुनाव आयोग अभी उसमें शामिल नहीं हुआ है:
सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता और मतदाता सूची के नाम पर फर्जीवाड़ा जो हुआ है उस पर एक विकास त्रिपाठी नाम के याचिका करता ने शिकायत दर्ज की है परंतु अभी चुनाव आयोग इस पर कुछ नहीं बोला है,और यह बहुत बड़ा सवाल पैदा होता है कि उस समय चुनाव आयोग आखिर क्या कर रहा था कि कांग्रेस की एक नेता के लिए मतदाता सूची और भारतीय नागरिकता में छेड़छाड़ किया
आपको बता दे कि देश में चुनावी माहौल चरम सीमा पर है, बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,अगले साल बंगाल में चुनाव होने वाले हैं जिसको देखते हुए कांग्रेस और उनके गठबंधन के साथी बीजेपी पर लगातार आरोप लगा रहे हैं,हाल फिलहाल में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया, उसके प्रतिक्रिया में बीजेपी ने राहुल गांधी की सारी बातों को खारिज करते हुए यह कहा कि वोट चोरी का आरोप तो कांग्रेस के जमाने से ही चल रहा है खासकर सोनिया गांधी को लेकर उन्होंने यह सब कहा,आपको बता दे भाजपा और कांग्रेस के बीच मतदाता सूची को लेकर कई बार आरोप प्रत्यारोप हो चुके हैं,अब यह मामला संसद से लेकर सड़क पर आ गया है,और सोनिया गांधी को लेकर यह आरोप सीधे अदालत में पहुंच गया है जिसके वजह से मामला और गंभीर होता जा रहा है,राहुल गांधी मतदाता सूची के आरोप को लेकर जनता के बीच में गए है,अब देखना है की अदालत 10 सितंबर को क्या फैसला सुनती है, फिलहाल जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version