news24hourslatest

ट्रंप के टैरिफ से ट्रंप को ही है नुकसान:India America Tariff

ट्रंप के टैरिफ से ट्रंप को ही है नुकसान:India America Tariff

ट्रंप के टैरिफ से ट्रंप को ही है नुकसान:India America Tariff
ट्रंप के टैरिफ से ट्रंप को ही है नुकसान:India America Tariff
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का टैरिफ 27 अगस्त से लागू कर दिया है,फार्मा कंपनी को राहत देते हुए अन्य प्रोडक्ट पर अमेरिका ने भारत के सामानों पर 50% का टैरिफ लगाया है,अमेरिका का सीधा कहना है कि यह जो ट्रेड वॉर है यह भारत पर भारी पड़ सकता है,परंतु अमेरिका के 50% टैरिफ लगाने पर भारत को नुकसान तो सहना पड़ेगा लेकिन अमेरिका को जो नुकसान होगा इसका सीधा असर ट्रंप की सरकार पर पड़ेगाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं ट्रंप को कैसे नुकसान पहुंचाएगा उनका ही टैरिफ:
अब आपको बताते हैं कि अमेरिका ने जो 50% का टैरिफ लगाया है उसका नुकसान अमेरिका को कैसे होगा,उदाहरण के तौर पर समझिए कि अगर कोई मोबाइल अमेरिका में बनता है जिसकी कीमत ₹10000 है,और अमेरिका ने उस पर 50% का टैरिफ लगा दिया तो इसकी कीमत हो जाएगी ₹15000 यानी की भारत में वह प्रोडक्ट 10000 में बनेगा और जब अमेरिका में जाएगा तो वह प्रोडक्ट 15000 में बिकेगा 50% टैरिफ के साथ,उसकी बात क्या होगा अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी, लोगों की खरीदने की क्षमताएं कम हो जाएंगी, जिसका सीधा असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है,और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि पर भी इसका असर पड़ सकता है,और उसका असर यह होगा कि अमेरिका की जो स्थानीय कंपनियां है वह भी अपना दाम बढ़ाने लगेंगी
ये भी पढ़े:क्या जल्दी ही BRICS देश अपनी नई करेंसी बनाएगा:World News
फार्मा कंपनी फिलहाल सुरक्षित है:
अमेरिका अपनी होशियारी ज्यादा दिख रहा है भारत पर 50% टैरिफ लगाकर, लेकिन फार्मा कंपनी को उसने सुरक्षित कर रखा है क्योंकि अमेरिका की 40 से 45% जेनेरिक मेडिसिन इंडिया से जाती है और इससे अमेरिका को बहुत ज्यादा मुनाफा होता है,उदाहरण के तौर पर समझिए अगर कोई दवा जैसे की क्रोसिन अगर इंडिया में ₹10 की बिकती है तो अमेरिका उसे अपने यहां कई गुना ज्यादा पर बेचता है,जिससे अमेरिका को बहुत ज्यादा फायदा होता है
अमेरिका कुछ कर नहीं पाएगा भारत का:
आपको बता दें कि भारत पर अमेरिका ने 50% टैरिफ तो लगा दिया है लेकिन ज्यादा देर तक वह भारत पर कोई बोझ नहीं डाल सकता क्योंकि भारत का अन्य देशों
को एक्सपोर्ट सिर्फ 3% है वही अमेरिका को एक्सपोर्ट 21% है यानी की 7 गुना ज्यादा अन्य देशों से, अब आप सोचो कि अमेरिका क्या भारत को नुकसान पहुंचा सकता है?तो जवाब है नहीं,क्योंकि अमेरिका जानता है कि भारत से कौन-कौन सी चीज सस्ती लेनी है और महंगे दामों पर बेचनी है,जहां तक टैरिफ़ का सवाल है तो भारत अमेरिका के डेयरी प्रोडक्ट को लेने से मना कर दिया और दूसरा रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है यही कारण है कि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगा दिया, अमेरिका के उद्योगों को भी नुकसान पहुंच सकता है, अमेरिका के वे उद्योग,जो बाहर से कच्चा माल आयात करते हैं,उन्हें ज़्यादा दाम चुकाना पड़ता है।इससे उनकी लागत बढ़ती है और मुनाफ़ा घट जाता है।
टैरिफ लगाने के बाद भी इंडिया की जीडीपी बरकरार है:
आपको एक बात बता दो कि अगर आपको लगता है कि वह अमेरिका का भारत पर टैरिफ लगाना भारत के लिए खतरा है तो आप गलत हो क्योंकि टैरिफ लगाने के बाद भी इंडिया की जीडीपी ग्रोथ लगभग 7% है,यानी अमेरिका के टैरिफ का कोई खास प्रभाव भारत पर नहीं पड़ा,और भारत की इकोनॉमी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, वैसे भी आईएमएफ के रिपोर्ट के अनुसार भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था विश्व की बन गया है
ट्रंप के बयान का समर्थन किया था राहुल गांधी ने:
जैसा कि ट्रंप ने कहा था डेड इकोनामी भारत को और उसका समर्थन भारत के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया था जिस पर उनकी बहुत आलोचना हुई, आपको सरकार की नीतियों का विरोध करना है भारत में करिए,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अपने समर्थन भारत में किया जो की एक नकारात्मक बयान था इसलिए वह बेहद निंदनीय है,और अब जब रिपोर्ट्स के अनुसार आई है तो यह साबित हो चुका है कि अमेरिका के टैरिफ से भारत पर कोई बहुत बड़ा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि जीडीपी ग्रोथ और अच्छी होने हो रही है
निष्कर्ष यह निकला कि अमेरिका यह सोचता है कि भारत पर अत्यधिक टैरिफ लगाकर वह अपने उद्योगों की रक्षा कर सकेगा,तो यह अमेरिका की भूल है क्योंकि इससे अमेरिका को ही नुकसान होगा भारत अन्य देशों की तुलना में अमेरिका को 7 गुना ज्यादा समान एक्सपोर्ट करता है तो यह अमेरिका को ध्यान में रखना चाहिए कि अगर भारत अमेरिका के खिलाफ एक्सपोर्ट होने वाली चीजों की संख्या कम कर दे तो अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा,तो आप निश्चिंत रहिए, मेहनत करिए सफल बनिए और पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:जापान को छोड़ते हुए भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था फिर भी इतनी गरीबी क्यों है?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version