22 सितंबर से लागू होगा नया जीएसटी,जानिए किस पर लगा 40% GST

आपको बता दे कि जीएसटी मे पहले 4 स्लैब होते थे ( 5%,12%,18%, 28%) जिसे घटाकर अब दो ही स्लैब बनेंगे 5% और 18%,इसके अलावा एक नया स्लैब भी बनाया गया है जो है 40% का,इसका असर सीधे जनता पर पड़ने वाला है और जनता को फायदा होने वाला है, इसका मकसद है इनकम टैक्स को आसान बनाना और बेहद साधारण बनाना http://news24hourslatest.in
क्या-क्या चीज सस्ती होंगे:
1-जैसा कि आपको पता है कि जीएसटी के दो स्लैब हटा दिए गए हैं 12% और 28% वाले,अब कुछ चीज जनता के लिए सस्ती हो जाएगी जैसे टूथपेस्ट,साबुन, शैंपू,पर 5% का जीएसटी लगेगा जो कि पहले 18% था, लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा जो कि पहले 18% था
2- छोटी गाड़ियां,AC,टीवी जिस पर पहले 28% टैक्स था अब वह घटकर 18% हो गया,350 सीसी से नीचे की जो बाइक है उन पर 28% से घटकर 18% टैक्स हो गया है
3- वही तंबाकू,सिगरेट,सॉफ्ट ड्रिंक पर 40% का जीएसटी लगेगा आपको बता दे तो यह हानिकारक चीज हैं,ऊपर से सरकार ने इस पर 40% जीएसटी लगाकर बहुत अच्छा कदम उठाया है
4- होटल और रेस्टोरेंट पर अब केवल 5% जीएसटी लगेगा जो पहले 18 और 12% था,साथ ही ₹7500 के होटल रूम पर भी अब 5% जीएसटी लगेगा,इकोनॉमी क्लास पर 5%और बिज़नेस क्लास पर 12% (पहले 18% था)।
5- आपको बता दे की टेक्सटाइल जो Man maid fibers होते हैं उस पर पहले 18% जीएसटी लगती थी लेकिन अब नए जीएसटी लागू होने के बाद 5% लगेगी
6- फर्टिलाइजर से जुड़ी हुई चीजों को भी 18% से घटाकर 5% वाले स्लैब में डाल दिया गया
7- जीएसटी के माध्यम से शिक्षक के क्षेत्र में भी बड़ी क्रांति होने की संभावना है क्योंकि एक्सरसाइज बुक पर जो पहले 5% जीएसटी था उसे अब घटाकर 0% कर दिया गया,वही पेन, चार्ट, ग्लोब पर जो 12% जीएसटी था उसे घटाकर 0% कर दिया गया है,लेकिन अभी भी बहुत सुधार की जरूरत है खास कर शिक्षा के क्षेत्र
8- बहुत सारे मेडिसिन पर भी जीएसटी 0% कर दिया गया है,कैंसर की दावों पर भी जीएसटी 0% कर दिया गया है,और यह आम लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है क्योंकि कुछ सालों में कैंसर के पेशेंट की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है
सरकार को क्या जरूरत पड़ी जीएसटी में बदलाव करने की:
आखिर सरकार को क्या जरूरत पड़ी कि अचानक जीएसटी में बदलाव कर दिया,पहले चार स्लैब आते थे उसे घटाकर दो स्लैब कर दिया,कहीं ना कहीं कोई बात जरूर है,क्योंकि जीएसटी के स्लैब को हटाने में सरकार को नुकसान भी सहना पड़ेगा,आपको बता दे की एसबीआई के एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार को इस नए जीएसटी कानून से ₹85000 करोड़ का नुकसान होने वाला है और यह नुकसान इसलिए होगा क्योंकि पहले जो चार स्लैब थे उसमें सबसे ज्यादा सरकार को फायदा होता था 18% वाली जीएसटी से,परंतु एक बात मैं और स्पष्ट कर दूं कि 18% वाला स्लैब अभी भी है लेकिन 18% वाले स्लैब की बहुत चीजों को सरकार ने हटाकर 5% वाले स्लैब में डाल दिया है,इस वजह से 18% वाली जीएसटी 5% में परिवर्तित हो गई और 28% वाला 18% पर आ गया है,लेकिन आपको बता दें कि जब सामान आम जनता को सस्ते में मिलने लगेंगे तो खरीदारी और बढ़ने लगेगी,जिससे सरकार को और ज्यादा पैसा जाएगा और ज्यादा फायदा भी होगा,सरकार का अनुमान है कि इससे महँगाई लगभग 1.1% घटेगी, हां एक बात और होगा कि राज्य सरकार को नये जीएसटी कानून से उसके राजस्व पर प्रभाव पड़ सकता है,यानी की राजस्व की हानि हो सकती है जिससे कि राज्य बिजली,पानी या अन्य सेवाओं पर नया टैक्स लगा सकती है,और साफ तौर पर कहे तो अप्रत्यक्ष रूप से इसका बोझ जनता के ऊपर पड़ेगा,सरकार को चाहिए कि राज्य सरकार के राजस्व पर भी ध्यान दें अन्यथा जनता को एक तरफ सस्ता सामान मिलेगा और दूसरी तरफ राज्य सरकार नया टैक्स लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल सकती हैं,22 सितंबर नवरात्रि के दिन से लागू होने वाला है यह नया GST आपलोगों के लिए शुभ हो,बाकी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल