news24hourslatest

Bihar Vidhansabha Chunav: सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या क्या होगा?

Bihar Vidhansabha Chunav: सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या क्या होगा?

Bihar Vidhansabha Chunav: सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या क्या होगा?
Bihar Vidhansabha Chunav: सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या क्या होगा?

जैसा कि सबको पता है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर नवंबर में होने वाले हैं ऐसे में सभी पार्टियों अपने-अपने प्रचार में लगी है, इसी बीच इंडिया गठबंधन की पहली बैठक मलिक्कार्जुन खड़गे के आवास पर हुई जिसमें इस बात पर चर्चा हुई की सीट बंटवारे पर कैसी स्थिति बनेगीhttp://news24hourslatest.in

बिहार न्यूज़: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई आपको बता दें कि इस बैठक में बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और बिहार प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लाह वारु समेत और भी महागठबंधन के नेता शामिल होंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी नेताओं ने अपने-अपने मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश किया खासकर चुनाव आयोग को उसके स्पेशल इन्वेस्टिंग रिवीजन को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है, तेजस्वी यादव का कहना है कि चुनाव आयोग और सत्ताधारी एनडीए की सरकार दोनों की मिली भगत है, विपक्ष का कहना है कि मतदान सूची का पुनः निरीक्षण कर क्या सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है?, विपक्ष का कहना है कि सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाताओं का उनका अधिकार छीनना चाहती है, विपक्ष का कहना है कि सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाताओं का अधिकार छीनना चाहती है, इसीलिए इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है,

सीट बंटवारे को लेकर होगी चर्चा:
बिहार मैं कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस को लेकर सीट बंटवारे का चर्चा आखिरी दौर पर है, ऐसा कहा जा रहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वही मांग 2025 में भी है कि कांग्रेस को महागठबंधन की तरफ से 70 सीटें मिल जाए, लेकिन राजद इस पर राजी नहीं है उनका कहना है 50 से 55 सीटें कांग्रेस को मिलेगी क्योंकि और भी दल हैं इस महागठबंधन में जो चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन उम्मीद यही है की 55 से 60 सीट कांग्रेस को मिल सकती है, एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल 140 से 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, आरजेडी का कहना है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना होगा क्योंकि बीजेपी को हराना है, अगर ज्यादा दल चुनाव लड़ेंगे तो सब की सीटों की संख्या थोड़ी कम होगी इसलिए कांग्रेस को भी थोड़ी सीटों की संख्या कम मिलेगी क्योंकि अन्य साथी भी है जो चुनाव लड़ेंगे महागठबंधन के साथ, आरजेडी चाहती है कि इस विधानसभा चुनाव में अन्य दलों को भी भरपूर मौका दिया जाए अपने प्रदर्शन के लिए

विकासशील इंसान पार्टी भी शामिल है महागठबंधन में:
जी हां दोस्तों इस बार के चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी भी महागठबंधन में शामिल हो चुकी है उसके मुखिया है मुकेश सहनी, खबर यह है कि राजद ने विकासशील इंसान पार्टी को अपने कोटे से तीन सीट देने का ऐलान किया है, गोपालगंज झंझारपुर और मोतिहारी, तेजस्वी यादव का कहना है कि इस बार विकासशील इंसान पार्टी को भी मौका मिलना चाहिए इसीलिए उन्होंने अपने 26 सीटों के कोटे में से तीन सीटें मुकेश साहनी को दिया गया है, मुकेश साहनी का चुनाव चिन्ह है “लेडीज पर्स”

आईए जानते हैं 2020 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े:
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जमकर चुनाव लड़ा था, आपको बता दे की 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस को 70 सीटें दी गई थी, वहीं राष्ट्रीय जनता दल 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और वामपंथी दलों ने मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस को मात्र 70 में से 19 सीटों पर जीत मिली, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानि लालू यादव की पार्टी 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, कम्युनिस्ट पार्टी का भी अच्छा प्रदर्शन रहा उन्होंने 19 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की

दोस्तों इस बार का बिहार का विधानसभा चुनाव 2025 बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि नई-नई पार्टियों का आगमन हुआ है, एक तरफ एनडीए है जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी कि बीजेपी पार्टी है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड, चिराग पासवान कि लोक जनशक्ति पार्टी और भी अन्य दल शामिल है, तो दूसरी तरफ महागठबंधन जिसमें लालू की पार्टी आरजेडी,कांग्रेस, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी,कम्युनिस्ट पार्टी, और भी अन्य घटक दल शामिल है, वही इस बार जन सुराज पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है, जन सुराज पार्टी के मुखिया,और रड़नीतिकार रहे प्रशांत किशोर इस बार अपना दाँव आजमाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं, जन सुराज पार्टी का बिहार का मुख्यमंत्री कैंडिडेट भी प्रशांत किशोर ही है, ऐसे में दिन रात प्रशांत किशोर लोगों के बीच जा रहे हैं महिलाओं के बीच जा रहे हैं अलग-अलग योजनाएं लोगों के बीच ला रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो क्या योजनाएं लागू होगी, प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा योजना है शराब बंदी कानून को हटाना, युवाओं को पलायन से रोकना,बिहार में ही नौकरी हर युवा को मिले यह उनका सपना है

खैर अब देखते हैं कि अक्टूबर नवंबर में होने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है किसकी सरकार बनती है, और आने वाले 5 सालों में बिहार कितना बदलेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा

ये भी पढ़े:Sawan Mahina: क्यों महत्वपूर्ण है श्री राम जी की पूजा?

ये भी पढ़े:Hindu Raksha Dal

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version